बच्चे बिजली फिटींग की सीख रहे हैं कला
नवापारा राजिम । शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव बु .संकुल केन्द्र बुड़ेनी विकास खंड मगरलोड जिला धमतरी को समग्र शिक्षा के अंतर्गत पूर्व -व्यावसायिक शिक्षा हेतु चयनित किया गया है। जिसमें गीत संगीत तथा बिजली फिटींग व्यवसाय को चुना गया है। जो प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। जिसके तहत आज दिनांक 25/11/23 को बिजली फिटींग के प्रशिक्षक श्री मनीष साहू को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रधान पाठक श्री कोमल सिंह साहू , मनीष साहू प्रशिक्षक एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। पूर्व -व्यावसायिक शिक्षा के बारे में प्रधान पाठक श्री कोमल सिंह साहू के द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। पुस्तकीय ज्ञान के साथ -साथ जीवन जीने की कला के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। सर्व प्रथम प्रशिक्षक मनीष साहू के द्वारा बिजली फिटींग संबंधित उपकरण तथा सामाग्री से परिचित कराया गया। जिसमें बोर्ड, होल्डर,बटन,वायर,पेंचिस,कटर,पाना,टेस्टर,पेचकस,पाइप आदि है।बिजली फिटींग में उपयोग आने वाले सामाग्री को दिखाया गया एवं उनके उपयोगिता को बताया गया। कुछ बच्चों को बिजली के बोर्ड में बटन तथा उसमें वायर लगाने का काम भी दिया गया जिसे बच्चे बहुत ही खुशी एवं रूचि के साथ करते दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं बच्चों का बहुत अच्छा सहयोग मिला तथा सभी की सहभागिता सराहनीय रही। उक्त कार्यक्रम में श्री कोमल सिंह साहू प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण श्री राजू कुर्रे, श्री गणेश राम साहू, श्री धरम दास माण्डे, श्रीमती तारा साहू, श्री उपेन्द्र कुमार साहू प्रधान पाठक प्राथमिक, श्री जिनेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्री मती प्रांजलि तिवारी श्रीमती खेमीन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व -व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी शिक्षक गणेश राम साहू के द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें