नदिया मड़ाई में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था लचर
नागेंद्र निषाद की रिर्पोर्ट
राजिम, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्म नगरी त्रिवेणी संगम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में लोग सुबह से पुन्नी स्नान करने पहुंचे वही स्नान ध्यान कर मन्दिर दर्शन करने व पिकनिक मनाने मड़ाई दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे l धर्म नगरी में सबसे आकर्षण का केन्द्र राजीव लोचन मन्दिर, भव्य श्री राम प्रतिमा, व लक्षण झूला, व कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जाना दिन भर लगा रहा l
सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से स्थानीय सुरक्षा यानी पुलिस प्रशासन इतने बड़े स्थानीय कार्यक्रम में गैर मौजूदगी का होना सवालिया निशान खड़ा होता है l आपको बता दें कि बीते दिनों नगर के महामाया मंदिर के पास दो अज्ञात चोरों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना हुआ था जिसे लेकर लोग सहमे हुए हैं l
नदिया मड़ाई के दिन प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा जवानों की गैर मौजूदगी लापरवाही को दर्शाता है l अगर कही नदिया मड़ाई में कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होता तो आखिर जिम्मेदार कौन होता ? ये समझ से परे है l
इस विषय पर राजिम थाना प्रभारी से फोन से संपर्क किया गया जिसमे थाना प्रभारी भोला सिंह ठाकुर ने कहा कि फिलहाल अभी मीटिंग में बाहर आया हुआ हू थाने से जानकारी लेने की बात कही l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें