नवापारा पूज्य सिंध पंचायत के तत्वाधान मे प्रतिदिन निकल रही प्रभातफेरी
नगर भ्रमण कर गुरुनानक देव के विचारो व गाथाओ की कर रहे है गुणगान
प्रकाश पर्व ,गुरुनानक जयंती ता.27 दिन सोमवार को हर्षोल्लास मनाई जाएगी
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
नवापारा राजिम :- स्थानीय पूज्य सिंध पंचायत द्वारा गुरुनानक देव की 554 वी जयंती प्रकाश पर्व को लेकर इन दिनों सामाजिक जनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सुबह 4 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस प्रभात फेरी मे नगर सिंध समाज के बच्चे - बड़े - बुजुर्ग महिला पुरुष बड़ी संख्या मे सम्मिलित होते है और नगर भ्रमण कर बाबा नानक के महिमा का बखान कर रहे है। गोपाष्टमी से प्रारम्भ हुए नगर कीर्तन मे बड़ी संख्या मे गुरुनानक देव के अनुयायी प्रभात फेरी के माध्यम से जुट रहे है। नगर सिंध समाज से अध्यक्ष अनिल जगवानी व गोविन्द राजपाल, सुन्दर पंजवानी, हीरानंद नारवानी, किशोर फोटानी ने कहाकि इस बार पूज्य सिंध पंचायत के तत्वाधान मे बाबा गुरुनानक देव जी की 554 वी जयंती बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाई जावेगी. उन्होंने बताया की इस वर्ष प्रकाश पर्व के मौके पर प्रातः 10 बजे सभी समाजिकजनों के बीच कीर्तन, दोपहर को लंगर और शाम को भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा. प्रकाश पर्व को लेकर पूज्य सिंध पंचायत सहित सिंधु युवा मण्डल के सदस्य भी आकर्षक लाइटिंग व झालरों से नगर को सजाने का काम कर रही है. इस प्रभातफेरी मे पूज्य सिंध पंचायत के मुख्य सेवादार वीरभान पप्पू ज्ञानचंदानी, समाज के अध्यक्ष अनिल जगवानी, पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, गोविन्द राजपाल, मुरलीधर सचदेव, प्रतापचंद छाबड़ा,अनिल छाबड़ा, पुरन लालवानी, रमेश नथानी, हरीश नागवानी, हीरानन्द नारवानी, बलराम साधवानी, दिलीप सेवानी, हरीश साधवानी, प्रेम नागवानी, भरत नागवानी, भावना सचदेव, भाव्या गुनानी, डेजी लाहोरी, मनीषा, पूनम, ममता सहित बड़ी संख्या मे नगर सिंध समाज के लोग उपस्थित थे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें