उचित देखरेख के अभाव में कई महीनों से टूटा पड़ा गुलाब गार्डन का झूला व कुर्सी..
सीएमओ ने कहा- धमतरी से मैकेनिक आ रहे हैं
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
गोबरा नवापारा, रायपुर रोड स्थितगुलाब गार्डन बदहाली की भेंट चढ़ गया है।नगर का मुख्य आकर्षण का केन्द्र और लोगों के मन को शांति देने वाला और शारारिक व्यायाम, बच्चे का खेलने का एक मात्र स्थान रायपुर रोड़ पर स्थित गुलाब गार्डन में ठंड के मौसम में सुबह और शाम लोग वॉक के लिए आते हैं वही बच्चे भी गार्डन में घूमने फिरने खेलने और झूले का आनंद लेने के लिए आते हैं l वही गार्डन में स्थित झूला और बैठने का खुर्सी कई महीनों से टूटा पड़ा है कही ना कही देखरेख के अभाव के कारण ही ये हाल गार्डन का हैं और इतने दिन बीत जाने के बाद भी मरम्मत नहीं कराया गया है वही आपको बता दें कि बरसात बीते 2 माह हो चुके हैं और गार्डन में घास की कटाई छटाई भी नहीं किया गया है l
आपको बता दें कि गार्डन का देखरेख नगर पालिका अंतर्गत किया जाता है लेकिन गार्डन देख कर आपको लगेगा कही ना कहीं नगर पालिका की उदासीनता के कारण गार्डन की सुंदरता क्षीण होता नजर आ रहा है l विगत 2 से 3 सालो में गार्डन में कोई ख़ास बदलाव नहीं देखा गया है साथ ही गार्डन का प्रवेश द्वार पर रखे स्टेचू भी टूट चुका है l इस सम्बन्ध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा से कथन लिया गया तो उन्होंने कहा कि आज खुद से सर्वे किया हू कल धमतरी से मैकेनिक आ रहा है सब चुस्त हो जाएगा l अब आखिर कब गुलाब गार्डन का झूला और बैठने का कुर्सी कब बनता है देखना होगा l स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी समझ परे है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें