राजिम क्षेत्र में अंधाधुन अवैध रेत खनन कर रहे हैं माफिया


नागेंद्र निषाद की रिर्पोट 
राजिम, राजिम क्षेत्र के पैरी नदी पर पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाते नदियों के आस्तित्व के साथ रेत माफियाओ खिलवाड़ कर रहे हैं I राजिम क्षेत्र अंतर्गत चौबेबांधा और बुडेनी घाट पर चौबीसों घंटे पॉकलेन मशीन की सहायता से हाईवा में ओवर लोड परिवहन किया जा रहा I 
आपको बता दें कि इन्ही अवैध रेत माफिया के खनन कार्य प्रभावित ना हो इसे देखते हुए माफियाओ एनीकेट का गेट खोल कर रेत का अवैध खनन कर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं l दिन दहाड़े अवैध रेत खनन के साथ साथ क्षेत्र के लोग अवैध रेत परिवहन करने वाले ओवर लोड हाईवा वाहनों से परेशान हैं जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है l
 प्रशासन मुख दर्शक बना बैठा हुआ है जब की ओवर लोड परिवहन पर पुलिस या फिर आरटीओ अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे है l वही रेत माफिया के लगातार दिन दहाड़े पैरी नदी का सीना चीर कर अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए नदी के जलवायु को प्रभावित कर रहे है l रेत माफिया शासन के राजस्व में करोड़ों रुपए का डाका डाल रहें हैं वहीं जिम्मेदार प्रशासन में बैठे लोग भी ऐसे अवैध रेत खदानों पर कारवाई नही कर पा रहे हैं जिससे ये अंदेशा लगाया जा सकता है कही ना कही अवैध रेत माफियाओ और उच्च अधिकारियों के मिलीभगत के चलते नदी को बर्बाद करने का षड्यंत्र और काले कारोबार अच्छे से फलफूल रहा है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!