अजय का भारत भ्रमण साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, दे रहा है पर्यावरण बचाओ का संदेश
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
राजिम, हरियाणा का एक युवा अजय बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई 2022 में पूर्ण करने के बाद से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन करने के उद्देश्यों को लेकर साथ ही धर्म के आस्था को लेकर 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा साईकिल पर दिनांक 10 दिसम्बर 2022 से अपनी यात्रा की शुरुआत सबसे पहले काशी विश्वनाथ प्रथम दर्शन करने के बाद उत्तर भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के बाद चार धामों में एक धाम पुरी धाम की भी यात्रा में दर्शन किए हैं अब मध्य दक्षिण भारत के यात्रा शेष है ज्योतिर्लिंग एवं सभी राज्यों में अपनी यात्रा करेगें राजिम में युवा अजय की यात्रा को 1 साल 5 दिन पूर्ण हुआ है वही नवंबर दिसम्बर 2024 तक यात्रा को पूर्ण करने वाले हैं l युवा अजय ने बताया कि भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक विविधता का दर्शन के लिए व देश के सभी राज्यों एवं 12 ज्योतिर्लिंग 4 धाम 28 राज्यों की यात्रा साईकिल कर रहा हु धर्म के प्रति आस्था एवं लोगों को पर्यावरण बचने को लेकर अपील करते हैं l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें