एनएच 130 सी सड़क चौड़ीकरण धीमा होने से राहगीर बहुत परेशान

काम इतना सुस्त की प्रगति कहीं नहीं दिखती

इस मार्ग पर चलने से पहले भगवान को याद कर पांव रखते हैं
राजिम 1 दिसंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 सी पर अभनपुर से लेकर पांडुका के पोंड़ तक चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है काम इतना सुस्त है कि साल भर में भी कुछ ज्यादा निर्माण कार्य नहीं दिखाई दे रही है अलबत्ता निर्माणाधीन सड़क पर चलने से राहगीर भय खा रहे हैं। कहीं पर गिट्टी में चलना पड़ता है तो कहीं पुल पुलिया बन रहे हैं वहां पर तो बड़ी सावधानी से गाड़ी निकालना पड़ता है। थोड़ी सी असावधानी हुई तो जान जोखिम में जाती है। सड़क पर चारपहिया वाहन चलने से धूल इतना उड़ता है कि पूरे कपड़े सन जाते हैं। सड़क पर पानी नहीं डाला जाता है और न ही धूल से मुक्ति पाने के कोई इंतजाम है। हवा के साथ में छोटे-छोटे कंकड़-पत्थर, मिट्टी के टुकड़े इत्यादि उड़कर मुंह, आंख, नाक, कान में प्रवेश कर जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर से लगा हुआ अभनपुर से जिला मुख्यालय गरियाबंद को यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 सी जोड़ते हुए देवभोग तथा उड़ीसा के भवानीपटना तक पहुंचती है यह सड़क मार्ग एनएचडीपी के अंतर्गत चार चरणों में स्वीकृत हुआ है। प्रथम चरण अभनपुर से पोड़, द्वितीय चरण पोड़ से झरियाबाहरा, तृतीय चरण झरियाबाहरा से जांगड़ा तथा चौथे चरण जांगड़ा से देवभोग तक का कार्य स्वीकृत हुआ है प्रथम चरण अभनपुर से पोड़ (पांडुका) की दूरी 40 किलोमीटर है जिसके लिए 14.400 करोड़ की राशि स्वीकृत हुआ है।

सड़कों की ऊंचाई किसानों के लिए बनी मुसीबत

जमीन से सड़कों की ऊंचाई 5 से 8 फीट तक है। सड़क से अपने खेत खलिहान जाने के लिए उतारने हेतु कोई रास्ता नहीं है ऐसे में किसानों को कृषि कार्य करने के लिए जाने में मुसीबत मोल लेनी पड़ रही है। किसान पुरुषोत्तम सेन, नंदकुमार वर्मा, मनराखन साहू, संतु ध्रुव ने बताया कि खेतों से प्राप्त हो रहे हैं धान की उपज में धूल का परत चढ़ गया है जिसके कारण धान की लाइट समाप्त हो गई है। इन्हें बेचने पर कीमत कम मिलेगी, जिसका नुकसान हम किसानों को उठाना पड़ रहा है। यदि काम तेज गति से चलता तो यह नौबत नहीं आती।

स्कूल कॉलेज के बच्चे की पढ़ाई हो रही डिस्टर्ब

राजिम शहर पढ़ने के लिए स्कूल कॉलेज इसी सड़क मार्ग से तकरीबन पचासों गांव के बच्चे प्रतिदिन जाते हैं। नजदीक के बच्चे साइकिल से अपने विद्यालय पहुंचते हैं पालकों को चिंता बनी रहती है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। छोटी बड़ी अनेक गाड़ियां सरपट दौड़ती रहती है। वह तो शीघ्र सड़क मार्ग को पूर्ण करने की मांग शासन प्रशासन से करते आ रहे हैं। परसों एक कॉलेज के छात्र अपनी बाइक से शहर आ रहे थे इस दौरान उनकी बाइक फिसल गई और जमकर गिरे, गनीमत ज्यादा चोटें नहीं आई। इनके अलावा सब्जी बाड़ी कृषक भी अपने सब्जियों को बेचने के लिए शहर के मंडी में ले जाते हैं। उन्हें भी परेशानी होती है पर उनके परेशानियों को सुनने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा है। बरसात में तो काम ही नहीं हुआ। अब बरसात समाप्त हुए 2 महीने बीत गए पर अभी तक काम में तेजी नहीं आने से ठेकेदार के काम में उदासीनता है।

सड़क बनाने के लिए सैकड़ो पेड़ काटे हैं

जानना जरूरी है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क के किनारे के सैकड़ो पेड़ काट दिए गए हैं वैसे भी पेड़ों की सुरक्षा शासन प्रशासन से लेकर आम जनता की जिम्मेदारी है लेकिन यहां तो सड़क बनाने के लिए पेड़ काट दिए गए। उनके बदले में अभी तक नए पौधा नहीं लगाए गए हैं। जबकि इससे पर्यावरण की शुद्धता बनी रहती है। पेड़ों को काटना स्थानीय लोगों को बहुत अखरा है। वह उन बड़े पेड़ों की छाया तथा उनसे मिलने वाले ऑक्सीजन और उनके चित्र को अभी तक भूल नहीं पाए हैं।
इस संबंध में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि आचार संहिता के बाद काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित करेंगे। उनसे कहा गया कि धूल से लोग बहुत परेशान हैं इस बात को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैं भी उधर गया था तब धूल की परेशानी देखी है।
जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि समय सीमा में काम नहीं हो रहा है राहगीर बहुत परेशान है ठेकेदार को पनिशमेंट मिलना चाहिए। शायद 2 वर्ष की अवधि दिया गया था जिसमें से 1 वर्ष बीत चुका है बचे हुए समय में तेजी के साथ काम कर शीघ्र पूर्ण करें।
जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लोकेश पांडे ने कहा कि सड़क को खोदकर रख दिया है कोई काम नहीं चलने से बड़ी परेशानी हो रही है।
बरोंडा के सरपंच दानेंद्र सेन ने कहा कि काम में कोई गति नहीं है। यहां सुस्त कार्य का नया उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। परेशानी तो हम ग्रामीणों को हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव