ठेकेदार बनावा रहा है गुणवत्ताहीन स्कूल भवन, अगस्त में कार्यावधि समाप्त 4 माह में भी नही बन पाया विद्या का मंदिर
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
राजिम, धर्म नगरी राजिम के सतनामी पारा स्कूल दशकों से 1 हाल में पहली से लेकर पांचवीं तक 60 बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं वहीं एक वर्ष पूर्व हमारे समाचार में इस विषय को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था जिसके बाद जिले के जि़म्मेदार उच्च अधिकारी हरकत में आकर शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत उक्त स्कूल के लिए भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुआ l यह जिसका निर्माण कार्य के संबंध में ठेकेदार सायरानी मार्च को कार्यादेश मिल चुका था जिसे ठेकेदार को अगस्त तक पूर्ण किया जा था मगर अगस्त के बाद 4 माह बीत जानें के बाद भी ठेकेदार और जिम्मेदार विभाग के इंजीनियर को ये एहसास नहीं हो रहा है कि जिन बच्चों के लिए यह भवन का निर्माण करवाया जा रहा है वह वर्तमान में किस स्थिति में पढ़ाई करने को मजबूर हैं इससे स्पष्ट होता है कि ठेकेदार और विभाग के इंजीनियर की लापरवाही की वजह से बच्चे अब भी वही परेशानी का सामना करते हुए पढ़ाई कर रहे हैं l
आपको बता दें कि जिम्मेदार ठेकेदार का ऐसा करतूत की अपने काम करने वाले मिस्त्री मजदूरों को ऐसा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करवा रहा है की जिसे आप जान कर आश्चर्य में पड़ जाएंगे मिस्त्री ने बताया की ठेकेदार के कहने पर ही सभी कार्य किया जा रहा है साथ ही जो दरवाजा का चौखट लगाया है उसे बिम्ब में ना करके एक दिवाल खड़ा कर के उसमे जोड़ दिया गया है जिससे दरवाजे को खोलने और बन्द करने पर जोड़ा गया दिवाल और पूरा चौखट हिलाता नज़र आएगा साथ ही बिम्ब और दिवाल के बीच दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई देता नज़र आ रहा है तो आप समझ सकते हैं की जिम्मेदार सायरानी ठेकेदार किस तरह अपनें मजदूरों से लापरवाही पूर्वक काम करवाया जा रहा कहीं भविष्य में इसी लापरवाही के वजह से अप्रिय स्थिति निर्मित होगा तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा l वही शुरू से स्कूल में शौचालय की व्यवस्था नहीं है और नए भवन में भी शौचालय की व्यवस्था नहीं किया जा रहा है जिससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l
साथ ही ठेकेदार शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहा है आप सभी जानते हैं कि किसी भी सरकारी निर्माण कार्य जब किया जाता है तो उस स्थान पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाना होता है जिसमे शासन द्वारा स्वीकृत कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए लगाना होता है लेकिन ठेकेदार गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को छुपाने के लिए के कही ना कही ठेकेदार ऐसा कार्य कर रहा है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें