देवी देवताओं को आमंत्रण देने के साथ ही प्रचार प्रसार हुआ प्रारंभ

नागेंद्र निषाद की रिर्पोट 
नवापारा राजिम।अंचल की प्रसिद्ध धार्मिक एवम सामाजिक संस्था श्री सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा समिति के सदस्यगण आयोजन का निमंत्रण देने नगर के ह्रदय स्थल में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समस्त देवी देवताओं को कार्यक्रम की सफलता व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होने की भावना से पहुंचे।मंदिर के पुजारी रवि महाराज के माध्यम से श्री हरि के चरणों मे निवेदन किया गया।संस्था के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर समिति के संरक्षक पवन यदु,मोहन पंजवानी, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर राठी, विवाह कार्यक्रम के संयोजक रूपेंद्र चन्द्राकर, उपाध्यक्ष सुमित पंजवानी, 
सहसचिव ओमप्रकाश शर्मा, 
हनुमान चालीसा समिति की कार्यकारी अध्यक्ष कुमारी भारती साहू, कोषाध्यक्ष कुमारी डॉली निषाद आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।
इसके पश्चात श्री राजीव लोचन,कुलेश्वर महादेव,सत्यनारायण मंदिर,शीतला मंदिर,सेमरा डीपरा हनुमान मंदिर में भी आमंत्रण भिजवाया गया।समिति ने बताया कि 22 दिसंबर को विशाल कलश यात्रा,शोभायात्रा निकाली जावेगी।
जिसमे शिवमहापुराण कथा वाचक 10 वर्षीय बालव्यास श्री कृष्णा दुबे जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
साथ ही इस कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की मंडलियां रहेगी।
23 दिसंबर दोपहर 2 बजे से शिवमहापुराण की कथा प्रारम्भ होगी एवम 29 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी।
31 दिसंबर को निर्धन परिवार की 9 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा। नूतन वर्ष पर 1 जनवरी को प्रति वर्ष की भांति विशाल हनुमान चालीसा का महापाठ होगा।
यह आयोजन समस्त नगरवासियों के सहयोग से होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव