सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में झाड़ू, जिम्मेदारों के गोलमोल जवाब

नागेंद्र निषाद की ग्राउंड रिपोर्ट

बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़, प्रधानपाठक के गोलमोल जवाब 

नवापारा-राजिम। नगर में स्थित सरकारी स्कूल सरकार के बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे की पोल खोल रहा है। सरकारी स्कूल के बच्चों के हाथ में जहां पुस्तकें होनी चाहिए, वहां उनके हाथ में झाडू़ पकड़ा दिया है। सरकारी स्कूल में बच्चों से झाडू़ लगवाया जा रहा है। बच्चों से स्कूल की साफ सफाई भी करवाई जा रही है। स्कूल में सफाई कर्मचारी होने के बावजूद बच्चों से अन्य कार्य कराया जा रहा है।
नगर के सदर रोड़ स्थित शासकीय कन्या शाला बढ़ई पारा में कई दिनों से बच्चे ही अपने स्कूल की साफ सफाई कर झाड़ू लगा रहे हैं वहीं स्कूल में महिला सफाई कर्मचारी होने के बावजूद व्यवस्था का खस्ता हालत स्कूल प्रशासन की उदासीनता के कारण बच्चों को पढ़ाई के साथ झाड़ू लगवाया जा रहा है l वही इस विषय पर बच्चों ने बताया की कई दिनो से कक्षाओं की साफ सफाई झाड़ू सभी बच्चे बारी बारी से लगाते आ रहे हैं, वहीं महिला सफाई कर्मचारी से बच्चें सफाई के लिए बोलते हैं तो उल्टा बच्चों को नहीं करूंगी कह देती है वहीं बच्चे जब शिक्षकों को सफाई के लिए बोलते हैं तब शिक्षकों के द्वारा एडजेस्ट कर लो कह कर अनदेखा किया जा रहा है l
इस संबन्ध में स्कूल के प्रधानपाठक रेखा ठाकुर से बात की गई तो उन्होने पत्रकार के सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए कहा की यहां तो झाड़ू लगाने वाली आती नहीं है वहीं जब आई हैं कहने पर लेट से आती है क्या करें ये कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है l मतलब आप समझ सकते हैं कि सरकारी स्कूल में भगवान भरोसे व्यवस्था के संचालन में जि़म्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहें हैं l यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि शिक्षा के इस मंदिर में बच्चों से अन्य कार्य करवाया जाना कहां तक उचित है.? समाचार के प्रकाशन के पश्चात स्कूल में यह व्यवस्था कब तक सुधरती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव