राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवासीय कैंप में लगाया गया मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर


शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर ग्राम कोमा में लगाया गया। शिविर में ग्रामवासियों, पूर्व माध्यमिक शाला कोमा के विद्यार्थियों एवं स्टाफ, स्वयंसेवकों का नेत्र परीक्षण करवाया गया। नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ. अभिषेक पॉल (डायरेक्टर ए बी नेत्रालय रायपुर एवं राजिम) के द्वारा किया गया। शिविर में कुल 112 लोगों को मुफ्त नेत्र परीक्षण का लाभ पहुंचाया गया। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को स्व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्र के मछली पालक श्री बालचंद साहू को मछली पालन से संबंधित प्रक्रियाओं और समस्याओं के बारे में बतलाने हेतु आमंत्रित किया गया था । श्री साहू ने मछली पालन की प्रक्रिया उस पर लगने वाले खर्चों के बारे में विस्तार से बताया तथा मछली पालन से संबंधित स्वयंसेवकों के प्रश्नों का भी उनके द्वारा समाधान किया गया। इस पर श्री तामेश्वर मारकंडे ( कार्यक्रम अधिकारी) ने उद्यमिता एवं स्व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। तत्पश्चात श्री खिलावन राम साहू कराटे चैंपियन के द्वारा स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा हेतु करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव