दुलना हेल्थ वेलेनस सेंटर में मनाया गया एड्स दिवस

समीपस्थ ग्राम दुलना के हेल्थ वेलनेस सेंटर (उपस्वास्थ्य केन्द्र) में एक दिसंबर शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया. जिसमें क्लास्टर लिंक वर्कर व्दारा महिलाओं और ग्रामीणों को एचआईवी एड्स होने के चार कारण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस गंभीर बीमारी से कैसे बचा जाए इस पर चर्चा कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. वहीं, हर 6 माह या एक साल में एक बार एचआईवी टेस्ट कराने को भी कहा गया। उन्होने कहा कि एचआईवी संग्रमित व्यक्ति से भेदभाव न कर उनका सहयोग करना है. कार्यक्रम में लिंक वर्कर संगीता साहू, छाया भारती, गुलशन साहू, सीएचओ टकेश्वर सिन्हा, सीमा वर्मा, मीना सहित समस्त मितानिन खिलेश्वरी साहू, बेनी साहू, सुमित्रा साहू, सीमा साहू, शैल वर्मा, वीना साहू, लक्ष्मी साहू, वीणा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव