समर्थन संस्था ने विश्व एड्स दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

नवापारा-राजिम । श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव महाविद्यालय गोबरा नवापारा तर्री में एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एचआईवी के फैलने के चार होते हैं। जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने, एचआईवी संक्रमण सुई या नीडल के दोबारा उपयोग करने, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने तथा एचआईवी संक्रमित गर्भवती माता से होने वाले बच्चा शामिल हैं। इस संबंध में छात्र- छात्राओं व शिक्षकों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्थन संस्था से संगीता साहू, गुलशन साहू, छाया भारती, डोमनलाल साहू, बीव टाकेश्वर प्रसाद सिन्हा, कुलेश्वरनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रभारी नंदनी साहू, कॉलेज के सभी स्टाफ व छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव