पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गोयल ने राजिम कुंभ के शिल्पी बृजमोहन अग्रवाल को दी बधाई
नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने साय मंत्रीमंडल के विस्तार में रायपुर दक्षिण के लोकप्रिय विधायक ,पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए जाने पर अपनी बधाई दी है। श्री गोयल ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओ में से माने जाते हैं। उन्होंने राजिम कुंभ को समूचे विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान दिलाई है। राजिम कुंभ को विश्व पटल पर प्रतिस्थापित किया है। पिछले दिनों नगर में परिवर्तन यात्रा के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की सरकार बनने पर नगर की जनता को राजिम कुंभ को पुनः उसी गरिमा के अनुरूप किए जाने की बात कही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल राजिम कुंभ के शिल्पी भी हैं। इन्हें साधु संतों का भी आशीर्वाद मिलता रहा है। पिछली कांग्रेस की सरकार ने राजिम कुंभ के वैभव को घटाकर राजिम मांघी पुन्नी मेला कर दिया था। जिसे अब फिर से राजिम कुंभ के रूप में जोर जोर से मनाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें