माहेश्वरी समाज ने जरुरतमंद, गरीब परिवारों को किया कंबल का वितरण


माहेश्वरी समाज नवापारा-राजिम ने बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए गरीबों की सेवा के लिए बढ़ाए हाथ

नवापारा-राजिम। नगर सहित समूचा अंचल इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं वहीं बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्यों में अग्रणी नगर के माहेश्वरी समाज द्वारा निकटवर्ती ग्राम तर्री के जरुरतमंद गरीब परिवारों को कंबल का वितरण किया गया। जिसमें समाज के अध्यक्ष सुरेश काबरा, सचिव दीपेश काबरा, जिला अध्यक्ष श्रीकिशन सारडा,जिला महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सारडा,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कविता दम्मानी, सचिव श्रीमती उमा केला,श्रीमती किरण काबरा,श्रीमती प्रियंका सारडा, हरि सारडा,सुशील सोमानी,महेश दम्मानी,राहुल केला,मनीष दम्मानी,कैलाश काबरा,सुभाष केला, अमोल मुंदड़ा,निखिल तापड़िया,सौरभ राठी सहित समाज के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तनु मिश्रा , हेमलाल साहू शिक्षक व तुकाराम कंसारी सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव