अटल तो अटल थे ,अपने विचारों में भी अटल थे.. कंसारी


सुशासन दिवस पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन.,अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया याद..
नवापारा राजिम। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में साहित्यिक संस्था त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के कवियों का कवि सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन प्रारंभ होने के पूर्व सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, प्रसन्न शर्मा नेता प्रतिपक्ष व सब इंजीनियर यशवंत कुमार साहू व आमंत्रित कवियों के द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात सभी आमंत्रित कवियों का नगर पालिका परिवार द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। कवियों के स्वागत पश्चात कवि सम्मेलन का आगाज हुआ। कवि किशोर निर्मलकर ने अपने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पश्चात राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहनलाल मानिकपन ने काव्य पाठ किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश भी डाला। रामेश्वर रंगीला ने हास्य व्यंय से ओतप्रोत अपनी रचनाओं का पाठ किया। तत्पश्चात खंडवा नवा रायपुर से पधारे छत्तीसगढ़ी रचनाकार नरेंद्र पार्थ ने काव्य पाठ कर कवि सम्मेलन को ऊंचाई प्रदान की। सुमधुर गीतकार किशोर निर्मलकर ने गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। युवा कवि तुकाराम कंसारी ने अटल बिहारी वाजपेयी पर केंद्रित रचना का पाठ किया। छत्तीसगढ़ी रचनाकार रोहित साहू माधुर्य ने छत्तीसगढ़ी में रचना सुनाकर श्रोताओं को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। कवि सम्मेलन का मंच संचालन कर रहे डॉ. रमेश सोनसायटी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध रचना का पाठ कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बाबी चावला पार्षद, टिंकू सोनी व नगर पालिका कर्मी सहित काफी संख्या में काव्य रसिक श्रोता गण,स्वच्छता दूत व सफाई कर्मी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव