विष्णुदेव साय के अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा : विजय गोयल
नवापारा राजिम : भारतीय जनता पार्टी गोबरा नवापारा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री साय के रूप में छत्तीसगढ़ को सरल, सौम्य और एक जवाबदार चेहरा मिला है। राज्य को उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ का द्रुतगति से विकास होगा। श्री गोयल ने श्री विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा विधायक दल के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर अभनपुर विधानसभा के चारो मंडल सहित गोबरा नवापारा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें