नव निर्वाचित विधायक इंद्रकुमार साहू के आभार रैली में शामिल हुए कई दिग्गज नेता समाज प्रमुखों ने जगह-जगह किया स्वागत


नवापारा राजिम : अभनपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक श्री इंद्रकुमार साहू के आभार रैली में नगर सहित अंचल के अनेक दिग्गज नेता शामिल हुए जगह जगह समाज प्रमुखों द्वारा उनका स्वागत भी किया गया।विधानसभा चुनाव में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा शनिवार को विजय एवं आभार रैली निकाली गई। यह रैली नेहरू गार्डन स्थित सामुदायिक भवन से प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए वापस सामुदायिक भवन पहुंचकर रैली का समापन हुआ।आभार रैली में पहुंचे विधायक इंद्र कुमार साहू का सबसे पहले नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने अपने राइस मिल के समीप आतिशी स्वागत किया। यहां केक काटकर विधायक श्री साहू को बधाई दी। फिर वे गुरुद्वारा पहुंच कर माथा टेककर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिये।यहां से विधायक इंद्र कुमार साहू भगवान श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचकर सपत्निक पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

जगह-जगह सभी समाज द्वारा हुआ स्वागत

पूजा अर्चना पश्चात सामुदायिक भवन पहुंचकर रैली प्रारंभ किया। यह रैली इंदिरा मार्केट, सदर बाजार, सुभाष चौक होते हुए गंज रोड, लाल चौक, होते हुए वापिस सामुदायिक भवन में समापन हुआ। विजय रैली का साहू समाज, जैन समाज, सिन्धी समाज, राइस मिल एसोसिएशन, नगर सेलून संघ सहित सभी वर्गों के समाज प्रमुखों द्वारा जगह-जगह आरती, फूल माला एवं पटाखे फोडक़र नवनिर्वाचित विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया। इस आभार रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता शामिल हुए।

जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है

आभार रैली में रथ में नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू, के साथ पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल मुकुंद मेश्राम के अलावा अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। रैली के समापन अवसर के पश्चात पत्रकारों के साथ चर्चा में नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि यह जीत जनता एवं कार्यकर्ताओ की जीत है। श्री साहू ने पत्रकारों से चर्चा मे कहा कि नवापारा क्षेत्र की समस्त जनता, भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं सभी समाज के प्रमुख जनों को धन्यवाद और आभार कि उन्होने विधायक बनाकर सेवा करने का मौका दिया। आप सभी के सहयोग से मै इस मुकाम पर पहुच पाया। उन्होंने कहा कि चूंकि अभनपुर विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र है और ग्रामीण क्षेत्रों को कीचड़ मुक्त गाँव के रूप मे विकास करना है। साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायत विकसित हो इस भावना के साथ कार्ययोजना बना कर काम करेंगे।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व विधायक के जनदर्शन में कई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो इसका कोई लाभ नहीं है। कहा कि जनता की जो भी समस्या होगी उसे निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जनता की मांगों के अनुरूप क्षेत्र की समस्याओ को प्रमुखता के साथ विधानसभा मे रखा जाएगा। उक्त विजय एवम आभार रैली में बलदेव सिंग हुँदल, अभनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री विजय गोयल,जनपद सदस्य सूरज साहू, भाजपा नेता प्रसन्न शर्मा, प्रेमलाल साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य मुकुंद मेश्राम,नागेन्द्र वर्मा, दयालू गाड़ा, मानिकचौरी सरपंच बुद्धेश्वर साहू, सरपंच सेवाराम यादव, चंद्रिका साहू, कैलाश तिवारी,टीकम चंद साहू, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, पार्षद बाबी चावला, मया राम साहू, योगेन्द्र कंसारी, ओमकुमारी-संजय साहू, रवि साहू, चुम्मन कंडरा, रेशम सिंग हुंदल, इमरान सोलंकी,मनीष देवांगन, धीरज साहू, रुपेन्द्र चंद्राकर, हितेश मंडई, तरुण बाफना, नवल साहू, चेतन साहू,अन्नपूर्णा देवांगन, साधना सौरज, धनमती साहू, नीता धीवर, हेमलता साहू, पद्ममनी सोनी, अनिता देवांगन, रामेश्वर देवांगन, पूर्व सरपंच गोवर्धन तारक, भूपेन्द्र सोनी, सौरभ सिंटू जैन, राजू रजक, वीरेन्द्र साहू, भागवत सोनकर, मोहन मेश्राम,मुकेश निषाद, ईश्वरी देवांगन, अनुज राजपूत, अंकित मेघवानी ,सचिन सचदेव, कौस्तुभ शर्मा, नितुल देवांगन, युवराज यादव, तरुण यादव मुकेश निषाद, प्रतीक शर्मा, खिलेश्वर शर्मा, दीपेश सेन, रमन सोनकर, खुशवंत सिंह, गुलशन साहू के अलावा भाजमुयो, महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में नगर वासी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव