अभनपुर के नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू को मंत्री बनाने की मांग

नवापारा राजिम। जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रानी केजू पटेल ने अभनपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू को उनके निज निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात कर जीत की बधाई दी साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है, की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त किया और अभनपुर विधानसभा के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की आंधी चली जिसके फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। अब डबल इंजन की सरकार बनने से राज्य के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति प्रदान होगा ।
साथ ही श्रीमती रानी पटेल ने समस्त कार्यकर्ताओं का इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और अपने जिला पंचायत क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ इंद्र कुमार साहू जी को कैबिनेट मंत्री बनाने का शासन से आग्रह किया है चुंकी पांच बार के विधायक धनेंद्र साहू को हरा कर इंद्र कुमार साहू ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किए हैं और लंबे अर्से से अभनपुर विधानसभा से किसी को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है तो रानी पटेल ने अपने सभी समर्थको के साथ इंद्र कुमार साहू के लिए मंत्री पद की मांग की है। अपने समर्थको में गणेश निर्मलकर,नीलकंठ निर्मलकर,रूपेश निर्मलकर,बेनीराम साहू,प्रमिला निर्मलकर,राधा साहू,दुर्गा साहू,ममता चन्द्राकार,पूर्णिमा साहू, हेमपुष्पा, अनूसुईया साहू,राजेश्वरी चंद्राकर,जितेंद्र साहू, अमित साहू,दुलार साहू,विष्णु साहू,कमल चंद्राकर, लोकनाथ चंद्राकर, आशाराम साहू, महावीर साहू, गैंद साहू, कामतु साहू,अरुण पटेल अभिराम वर्मा, नेहरू साहू, शोभाराम साहू उपसरपंच पाहंदा जगत राम साहू ,रामगूलाल पटेल तोरण साहू,बलदाऊ साहू सहित गौरभाट, छटेरा गोविंदा अकोली पंधी तमासिवनी मोखेतरा कुम्हारी टीला चंपारण मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने मांग का समर्थन किया है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव