कवि नूतन साहू जबलपुर और वाराणसी से सम्मानित

राजिम 1 दिसंबर। कवि नूतन लाल साहू को उत्कृष्ट काव्य रचना के लिए दैनिक सृजन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से वाराणसी में अलंकृत किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर मध्यप्रदेश के द्वारा साहित्यिक प्रतियोगिता प्रदत्त विषय मेरा गांव में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ सृजन सम्मान से अलंकृत किया गया है। इनके सम्मानित होने से अंचल में खुशी की लहर है। बताना जरूरी है कि श्री साहू प्रतिदिन एक कविता लिखते हैं उनकी रचना को बड़ी संख्या में पाठक पढ़ते हैं। लगातार देश-विदेश में सम्मानित हो रहे हैं। गत दिनों नेपाल में भी इन्हें सम्मानित किया गया। साहित्यिक मित्रों के अलावा इष्ट मित्रों ने इन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव