शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय के छात्र कुणाल यादव का पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय हॉकी टीम में चयन

नागेंद्र निषाद की रिर्पोट 
राजिम । महाविद्यालय के बी. ए. तृतीय वर्ष के छात्र श्री कुणाल यादव पिता श्री बसंत यादव का चयन पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय शुक्ल रायपुर की हॉकी टीम में हुआ है। दिनांक 25 नवंबर 2023 को विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों द्वारा ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमें कुणाल यादव ने भाग लिया और ट्रायल पश्चात उनका चयन अंतर विश्वविद्यालयीन हॉकी प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया। दिसंबर माह में प्रतियोगिता राउरकेला उड़ीसा में आयोजित है। महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है कि राजिम क्षेत्र के खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं । वर्तमान में कुणाल यादव विश्वविद्यालय के पांच दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण में भाग लेने रायपुर गए हुए हैं । कुणाल यादव के विश्वविद्यालय स्तर पर चयन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य एम.एल. वर्मा, डॉ. गोवर्धन यदु ,डॉ. समीक्षा चंद्राकर और समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ ने अग्रिम बधाई और शुभकामना दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव