हमारी भारतीय सेना हमारा गौरव है: राज्यपाल श्री हरिचंदन


नवापारा राजिम। हमारी भारतीय सेना हमारा गौरव है,आप सभी पूर्व सैनिकों का आज सशस्त्र सेना दिवस पर सम्मान करते हुए मैं स्वयं को धन्य अनुभव कर रहा हूं, छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री विष्णुभूषण हरिचंदन ने उक्त उद्गार व्यक्त किए, विदित हो कि 7 दिसम्बर को रायपुर के राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया, जिसमे सैनिकों द्वारा राष्ट्र, के प्रति किए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिसमें अंचल के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिक भी आमन्त्रित किए गए थे, सम्मान समारोह में उपस्थित नगर के पूर्व सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा ने  
उन्हें अपनी परिषद की गतिविधियों के बारे में बताया, उनके साथ कर्नल हरिन्द्र त्रिपाठी,नायक किशोरी लाल साहू, हवलदार खेमचन्द निषाद, सूबेदार गजमोहन साहू, नायक योगेश कुमार साहू, नायक कमल नारायण मिश्रा, सूबेदार डी पी पटेल, नायक पन्नालाल सिंह अपने ड्रेसकोड और मेडल सहित उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!