विधायक प्रत्याशी के बच्चे को कुत्ते ने काटा, नगर में आवारा कुत्तों का आतंक

राजिम, धर्म नगरी राजिम में इन दिनों लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं कुत्तों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है वही नगर में आवारा कुत्ते के लोगों को काट रहे हैं आपको बता दें कि राजिम विधानासभा प्रत्याशी गणेश सोनी के बच्चे को पैर में कुत्ते के काटने से बच्चा डरा सहमा हुआ है वही इसकी जानकारी और लोगों को होते ही बाकी लोग भी बच्चों को घर के बाहर घूमने फिरने डर रहे हैं l वही इन आवारा कुत्तों को नगर पंचायत के द्वारा किसी स्थान पर रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए लेकिन ऐसा होता नज़र नही आ रहा है l 
इस सम्बन्ध में नगर पंचायत सीएमओ से बात किया की तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी है कुत्ते का पता लगाया जा रहा है l घटना के सम्बन्ध में जानकारी सतीश पारख पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजिम के द्वारा दिया है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव