अभनपुर एसडीएम के आदेशों का कोई असर नहीं, घटना के बाद भी भारी वाहनों का आवाजाही जारी I
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
गोबरा नवापारा_ नगर में आज बेहद ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना होने पर 3 लोगों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश प्रशासन के विरुद्ध बना रहा। घटना आज सुबह 8 बजे के करीब हुई जिसके बाद मृतक के परिजन इस दुर्घटनाग्र जिम्मेदार पर कार्यवाही की मांग के लिए प्रशासन से गुहार लगाते लगातेथक गये । 5 से 6 घंटे के बाद परिजनों को एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ I
इसी बीच अभनपुर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने वाहनों के आवागमन को लेकर पत्रकारो के सवाल पर उन्होंने कहा की हम आवश्वासन देते हैं की इस पर सीएसपी साहब बोले कि इस रोड़ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है l जिसके बाद भी मामला शांत होने के कुछ ही घंटों के बाद नगर के गंज रोड़ पर भारी वाहनों का रेला लगा हुआ है सीएसपी के आदेशों को स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा नज़र अंदाज किया जा रहा है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर आखिर जिम्मेदार कौन होगा..?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें