रेल्वे का अंडर ब्रिज पालिका के लिए बना परेशानी, कई लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है l

फूटे पाईप लाईन को बनाने में नगर पालिका के छूटे पसीने 

गोबरा नवापारा, नगर के वार्ड क्रमांक 1 में रेल्वे द्वारा अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है अंडर ब्रिज बने कई महीने हो चुके हैं लेकिन अंडर ब्रिज के पास ही नगर पालिका द्वारा बिछाया गया पाईप लाईन टूटने की वजह से प्रति दिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है साथ ही पानी बह कर अंडर ब्रिज में इक्कठा होने पर गोबरा बस्ती, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है l सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है चुकी स्कूली बच्चों दिन में दो बार घुटने भर भरे पानी को पार कर आना जाना पड़ता है l
रेल्वे द्वारा के अंडर ब्रिज में अत्यधिक पानी भरने पर ही खाली करवाया जाता है l
सबसे दुर्भाग्य की बात है कि नगर पालिका द्वारा पाईप लाईन के लीकेज को नहीं सुधार पा रहे हैं वही पालिका के मजदूर केवल ब्रिज के पास गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया है l
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कार्य को करते पालिका को 5 से 6 महीने हो चुका है l केवल मजदूर लोगों को ही देखे हैं आज तक ना तो इस जगह पर पालिका के इंजीनियर या फिर कोई जिम्मेदार लोगों को देखे हैं l
आखिर पाईप के लीकेज को ढूंढने में नगर पालिका के पसीने छूट रहे हैं जो कार्य महज कुछ दिनों में हो सकते हैं उसे बनाने में पालिका कई महीने लगा दिए l इससे स्पष्ट है कि पालिका लीकेज पाईप को बनने में कोई ख़ास दिल चस्पी नहीं दिखा रहा है वही वॉर्ड वासी परेशानी झेलने को मजबूर हो रहे है l 
इस सम्बन्ध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बात कि तो उन्होंने कहा कि रेल्वे का मैटर है यार ठेकेदार का नंबर रवि के पास है बात कर लो ये समस्या हमेशा बनी रहेगी यहीं की बात नहीं है जहाँ जहाँ ऐसा ओवरब्रिज बना है सब जगह यहीं हाल है l वही लीकेज पाईप से पानी निकल रहा है और मरम्मत कार्य रुका हुआ है इस पर कहा कि ठीक है भेजता हूँ कहा l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव