बीजेपी की जीत के बाद अनेकों अवैध कार्य पर रोक लेकिन अवैध रेत खनन अब भी जोरों पर l
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
राजिम क्षेत्र में पैरी और महानदी में अवैध रेत माफियाओं द्वारा नदी को बर्बाद करने की नियत से चल रहे अंधाधुन अवैध रेत खनन कांग्रेस शासन काल से अब बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है वही बीजेपी की जीत के बाद प्रशासन द्वारा अनेकों अवैध कामों को बंद करने को लेकर कार्यवाही कर रहीं हैं वहीं पूर्व में प्रदेश मे कांग्रेस सरकार एवं राजिम विधानसभा में कांग्रेस के विधायक अमितेश शुक्ल होने के साथ भी रेत खनन का अवैध कारोबार फलताफुलता रहा वही अब प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद भी रेत माफिया बेखौफ तरीके से नियमों की धज्जियां उड़ाते राजिम क्षेत्र में नदियों का सीना चीरने को आतुर है साथ ही ओवर लोडिंग हाईवा चालकों की मनमानी यातायात नियमों को ताक पर रख कर बिना किसी भय के नगर के मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार हाईवा चला रहे हैं l
आखिरकार अब देखना होगा कि क्षेत्र में अब नवनिर्वाचित बीजेपी के विधायक होने के बाद भी क्या अवैध रेत खनन का काला कारोबार चलता रहेगा या फिर इन रेत माफियाओं पर कार्यवाही होता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें