बेखौफ चल रहा है अवैध प्लाटिंग की काली कमाई, राजस्व अमला निष्क्रिय
नागेंद्र निषाद की रिर्पोट
गोबारा नवापारा, शासन के राजस्व को कैसा चुना लगाना है इसका जीता जागता उदाहरण देखना है तो आप भू माफियाओं द्वारा किया जा रहा अवैध प्लाटिंग देख कर समझ सकते हैं आपको बता दें कि ग्राम पारागांव प०हनं0 22 रा०नि०म० व तहसील गोबरा नवापारा जिला रायपुर स्थित भूमि ख0न0 923, 924, 925, 926, 927, 928, 929/1 भूमि-स्वामी हक की भूमि एवं उसी से लगी हुई शासकीय भूमि ख०नं० 922 पर अवैध रूप से मुरूम डालकर प्लाटिंग किया जा रहा है। यह कि खातेदार एवं प्लाटिंगकर्ता के द्वारा नगर एवं ग्राम निवेश से किसी प्रकार का कोई एन०ओ०सी नही लिया गया है एवं बिना आवासीय प्रयोजन मे परिवर्तित किये कृषि भूमि को शासन को हानि पहुंचाने की नियत से छोटे-छोटे टुकड़ो मे विक्रय किया जा रहा है।
वही नगर के विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग का करोबार धड़ल्ले से चल रहा है l
यह कि प्लाटिंगकर्ता के द्वारा कृषि भूमि के साथ शासकीय भूमि मे अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है । तहसीलदार को कई बार शिकायते मिली फिर भी इस पर कोई संज्ञान नही लिया जा रहा है । स्थानीय पत्रकार बन्धुओं द्वारा इससे पूर्व भी इस अवैध प्लाटिंग की और ध्यान आकर्षित किया गया था फिर भी वो चुपी साधे बैठे है l इसका मतलब साफ़ है कि कहीं ना कहीं गोबरा नवापारा नगर और पारागांव की सीमा सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग और भू माफियाओं की मिलीभगत से धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का करोबार चल रहा है l
इस विषय पर नायाब तहसीलदार अशोक जंघेल से बात करने पर उन्होने कहा की पटवारी को कह कर दिखवाता हू l अब देखने वाली बात होगी कि आखिर नगर के विभिन्न हिस्सों में चल रहा अवैध प्लाटिंग का करोबार आखिर में जिम्मेदार लगाम लगा पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें