नगर पंचायत राजिम ने स्वच्छता में फिर से मारी बाजी, दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों होंगे पुरूस्कृत


नवापारा-राजिम । 11 जनवरी को दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के पुरूस्कार के लिए नगर पंचायत राजिम के सीएमओ अशोक सलामे का चयन हुआ है। वे आज 10 जनवरी बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मालूम हो कि इस पुरूस्कार के लिए राज्य के 46 नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के सीएमओ का नाम सामने आया है जिसमें नगर पंचायत राजिम के सीएमओ श्री अशोक सलामे भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत पुरूस्कार वितरण समारोह भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर आईटीपीओ नई दिल्ली में आयोजित किया गया हैं। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथो सीएमओ अशोक सलामे पुरूस्कृत होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एवं निकायो को राष्ट्रीय पुरूस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के पुरूस्कार के लिए चयनित होने एवं नगर को गौरवान्वित करने पर सीएमओ अशोक सलामे राजिम नगर वासियो ने शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव