अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, 8 खसरा नंबर पर लगा बैन - खबर का असर

नागेंद्र निषाद की रिपोर्ट - 

गोबरा नवापारा, नगर के सीमा क्षेत्र दम्मानी कॉलोनी ग्राम पंचायत पारागांव में भू माफियाओं के द्वारा कई एकड़ कृषि भूमि के साथ साथ सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से प्लाटिंग किया जा रहा है l 
भू माफियाओं के द्वारा बिना किसी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNC) और भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण छत्तीसगढ़ (RERA) के अनुमति लिए बिना अवैध रूप से छोटे छोटे टुकड़ों में जमीनों को बेचा जा रहा था l
 भू माफियाओं द्वारा TNC और RERA के नियमों की धज्जियां उड़ाते शासन के राजस्व को लंबा चुना लगा रहे थे l इससे पहले भी दर्जनों अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन द्वारा कई खसरा नंबरों को बैन किया गया है इसके बाद भी भू माफिया किसके सरंक्षण में प्लाटिंग कर रहे हैं ये बात समझ से परे है l
शिकायत और मिडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व प्रशासन हरकत में आकर उक्त जमीनों के 8 खसरा नंबर के क्रय विक्रय पंजीयन पर रोक लगा दिया गया है l ग्राहक जागरूकता के आभाव में अवैध प्लाटिंग पर जमीन खरीद रहे हैं इससे ग्राहकों को भविष्य में परेशानी हो सकती है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव