पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल नवापारा के कार्य कर्ताओं ने चढ़ाएं श्रद्धा के पुष्प

 नवापारा राजिम = भाजपा मंडल नवापारा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई जहां उनके प्रतिमा मे माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता , कुशल संगठक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूँ । अत्यंत सरल - सहज जीवन - शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। सेवा , सुशासन और विकास से 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं वह हमारा कर्तव्य पथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव , मंडल महामंत्री नवल साहू , जिला मंत्री परदेशी राम साहू , दयालु राम गाड़ा , माया राम साहू , श्रीमती तनु मिश्रा , श्रीमती प्रभा बांसवार , नवल साहू , कैलाश तिवारी , ईश्वरी देवांगन , हेमलाल साहू , अकरम रिज़वी , किशन कोसरे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव