धर्म नगरी में बेखौफ चल रहा है अवैध प्लाटिंग की काली कमाई, राजस्व अमला निष्क्रिय

नागेंद्र निषाद की रिर्पोट 

राजिम , शासन के राजस्व को कैसा चुना लगाना है इसका जीता जागता उदाहरण देखना है तो आप धर्म नगरी राजिम के विभिन्न क्षेत्रों में भू माफियाओं द्वारा किया जा रहा अवैध प्लाटिंग देख कर समझ सकते है l नगर एवं ग्राम निवेश से किसी प्रकार का कोई एन०ओ०सी नही लिया गया है एवं बिना आवासीय प्रयोजन मे परिवर्तित किये कृषि भूमि को शासन को हानि पहुंचाने की नियत से छोटे-छोटे टुकड़ो मे विक्रय किया जा रहा है। वही नगर के विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग का करोबार धड़ल्ले से चल रहा है । इसका मतलब साफ़ है कि कहीं ना कहीं राजिम से लगे आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों की सीमा सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व विभाग और भू माफियाओं की मिलीभगत से धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का करोबार चल रहा है l 
भू माफियाओं द्वारा शासन द्वारा जारी तय मूल्यों से अधिक में ग्राहकों को बेचा जा रहा है वहीं ग्राहक भू माफियाओं के झांसे में आ कर अवैध प्लाटिंग पर जमीन खरीद रहे हैं वही ग्राहकों को ना तो मूलभूत की सड़क नाली, बिजली, की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है l आपको बता दें कि राजिम नवीन मेला मैदान के आस पास कई स्थानों पर भू माफियाओं द्वारा प्लाटिंग किया जा रहा है जिससे शासन के करोड़ों रुपए का राजस्व क्षति हो रहा है l 
वही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं इसके बाद भी राजस्व अधिकारी मंत्री के निर्देशों का पालन नहीं कर पा रहे हैं इसका मतलब साफ़ है कि भू माफियाओं और राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है l
इस सम्बन्ध में खसरा नंबर और अवैध प्लाटिंग की जानकारी के लिए राजिम पटवारी से संपर्क किया गया तो पटवारी कार्यालय में ताला लगा हुआ था और फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव