नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 में गहराया भीषण जल संकट
रिपोर्ट _ नागेंद्र निषाद, राजिम
पीएचई विभाग व नगर पंचायत की लापरवाही
राजिम, त्रिवेणी संगम के तट पर बसा धर्म नगरी राजिम पानी के एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 7 में गर्मी शुरू ही हुआ है और अभी से ही वार्ड वासियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है ।इस जल संकट की वजह नगर पंचायत की लापरवाही स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।
नगर पंचायत राजिम के इस वार्ड क्रमांक 7 में विगत 5 सालों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन अभी तक इस समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई निराकरण नहीं किया गया। आपको बता दें कि नगर पंचायत राजिम में जलप्रदाय योजना अंतर्गत विस्तार कार्य किया गया है लेकिन पीएचई विभाग की घोर लापरवाही की वजह से इस वार्ड में पाइपलाइन का कार्य नहीं किया गया है ।पीएचई विभाग और नगर पंचायत के लिए सवालिया निशान खड़ा होता है वहीं एचपी विभाग द्वारा नगर पंचायत को हैंड ओवर किया जा चुका है लेकिन जिम्मेदार नगर पंचायत बिना किसी स्थान निरीक्षक और टेक्निकल जांच के हैं हैंड ओवर किस हिसाब से ले लिया गया है, हैंड ओवर कि इस प्रक्रिया को देखा जाए तो पीएचई विभाग और नगर पंचायत की सांठ गांठ की वजह से करोड़ों रुपए की इस जलप्रदाय योजना में भ्रष्टाचार का जबरदस्त खेल खेला गया है राजिम नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिए। मतलब स्पष्ट है की जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा नगर के विकास कार्य में किस प्रकार अपना योगदान दे रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण वार्ड क्रमांक 7 में आप स्वयं ही देख सकते हैं l वार्ड वासियों ने वार्ड में व्याप्त जलसंकट को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष से पिछले दिनों मुलाकात की थी उन्होंने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन नतीजा सिफर रहा। वार्ड में समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों में नगर पंचायत के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
इस सम्बन्ध में नगर पंचायत राजिम सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 7 में पेय जल की समस्या को लेकर समाधान करने के लिए मशीन एवं पाईप लगाया गया है वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधाओं में पेयजल आपूर्ति किया जाएगा l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें