निर्माणाधीन सड़क में प्रचार के लिए खड़ा कर दिया दीवाल, पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने हटाने के दिए निर्देश
नागेंद्र निषाद की रिपोर्ट
गोबरा नवापारा, कुर्रा से लेकर नवापारा महानदी पुल तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ है और प्राइवेट फ्रिकास्ट कम्पनी द्वारा सड़क के किनारे स्थाई दिवाल बना कर अपना प्रचार प्रसार कर रहे अगर इस प्रकार से दिवाल की वजह से कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होती है तो आखिर जि़म्मेदार कौन है? निर्माणाधीन सड़क पर निजी लोगों के द्वारा अवैध तरीके से प्रचार के लिए दिवाल खड़ा करना यानि यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने जैसा ही है l
इस सम्बन्ध में जैन फ्रिकास्ट के दिए गए नम्बर से बात करने पर आज शाम तक दिवाल को हटाने की बात कही है l इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ऋषि से बात की गई तो बताया की संबंधी जैन फ्रिकास्ट को हटवाने के निर्देश दिए गए है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें