राजिम क्षेत्र में रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद, क्षेत्र में रेत का अवैध खनन चरम पर



नागेंद्र निषाद की रिपोर्ट 
गोबरा नवापारा, जिले के राजिम अनुविभाग क्षेत्र में इन दिनों आखिर किसकी शह पर रेत का अवैध कारोबार चल रहा है यह समझ से परे है वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले के खनिज संसाधनों की लूट को लेकर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कितने मुस्तैद है l
 सरकारी राजस्व की हानि होते हुए भी क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। कहीं ना कहीं रेत माफिया अवैध तरीके से नदियों की छाती छलनी कर प्रतिदिन सैकड़ो हाईवा रेत निकाल कर मोटी कमाई जरूर कर रहे है वही नदी जैसी जीवनदायिनी के साथ साथ नदी  महतारी के साथ बर्बरता स्पष्ट दिखाई देता है lआपको बता दे की पाडुका के सरकड़ा रेत घाट के साथ साथ राजिम के भी रावड ,परसदा जोशी ,हथखोज रेत घाट खुलेआम पर्यावरीय नियमों की धज्जियां उड़ाते जिम्मेदारों के नाक के नीचे अवैध रेत माफिया रेत जैसे खनिज संसाधनों की लूट मचा रखे हैं l 
इन जगहों के रेत घाट बंद है तो फिर दिन रात रेत से भरी ओवर लोडिंग हाईवा मुख्य मार्ग से गुजर रही है इस ओर जि़म्मेदार अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रहा है l वहीं इस सम्बन्ध में खनिज विभाग के अधिकारी से फोन से संपर्क करने पर खनिज अधिकारी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा और खबर भेजे जाने तक कॉल बैक भी नहीं आया l 

इससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि संबंधित विभाग व रेत माफियाओं की मिली भगत से रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

टिप्पणियाँ