दिन दहाड़े तलवार नुमा हथियार से स्वास्थ्य कर्मी युवती की हत्या

गरियाबंद के बासीन में दिन दहाड़े तलवार नुमा हथियार से स्वास्थ्य कर्मी युवती की हत्या कर दी गई है। वारदात फिंगेश्वर थाना के ग्राम बासीन की है । युवती की पहचान आराधना साहू रायपुर के रूप में हुई है जो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेल्थ वेलनेश सेंटर सिर्रिकला में पदस्त थी। घटना के बाद भागते हुए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया आरोपी का नाम श्याम साहू नवापारा राजिम बताया गया। 
बताया जा रहा है युवक-युवती दोनों स्कूटी से कही जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ. लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बासीन में एक ग्रामीण के घर घुस गई , जहां युवक ने तलवार नुमा हथियार से युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद भाग कर आरोपी आत्महत्या का प्रयाश कर रहा था जिसका वीडियो सामने आया है। । आरोपी युवती को पहले से जनता था पुरानी रंजिश बताया जा रहा है इसी बात को लेकर विवाद हुआ । वही अब हत्या की असल वजह जाने पुलिस आरोपी को हिरात में लेकर पूछताछ कर रहे है । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!