जादू टोने के शक में हत्या, मामले का हुआ खुलासा



इक्कीसवी सदी में एक ओर दुनिया जहां 5G,6G की चकाचौंध में आधुनिकता के शिखर पर पहुँच रही है वहीं अंधविश्वास और जादू टोने का प्रभाव इस कदर हावी है कि लोग किसी की जान लेने से भी नहीं बाज आ रहे है....खैरागढ़ ज़िले में ऐसा मामला सामने आया है जिसमे जादू टोने के शक में ही हत्या तक कर दी गई हो। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरदाकाला में बीते दिन एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ अपने ही घर पर मिला था.... पूरे मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए विवेचना शुरू की । पूरे मामले में खैरागढ़ पुलिस को महज 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल हुई है.... 
मामले का खुलासा एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया..... दरअसल पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा है मृतिका मिलवनतींन बाई के पड़ोसी सोहन बघेल की बहन पिछले कई दिनों से बीमार थी और अंधविश्वास की पराकाष्ठा देखिए सोहन का पूरा परिवार बहन की बीमारी की वजह पड़ोसी मिलवनतींन बाई को मानता था । मिलवनतींन बाई पर सोहन बघेल जादू टोना करने का शक करता था। सोहन की बहन पिछले एक साल से बीमार चल रही थी लेकिन किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेना छोड़ सोहन और उसका परिवार बैगा गुनिया के चक्कर में पड़ा गया। बहन की बीमारी में तो सुधार नहीं आया उल्टा उसकी हालत और बिगड़ने लगी। उसकी बिगड़ी हालत का ज़िम्मेदार मिलवनतींन बाई को ही मानकर  सोहन ने उससे बदला लेने की ठानी। ग़ुस्से में सोहन उसके घर पहुँचा और ग़ुस्से में उसी की हसिया से मिलवनतींन बाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर के सोहन बघेल में अपने कपड़े और जूते जला कर राजनांदगाँव में छिप गया । इधर खैरागढ़ पुलिस लाश मिलने के बाद से ही मामले की जाँच में जुट गई थी। तकनीकी सहायता और टीम वर्क से पुलिस ने महज़ आठ घंटे में आरोपी सोहन बघेल को गिरफ़्तार कर लिया । फ़िलहाल सोहन पुलिस की गिरफ़्त में है और उसने अपना गुनाह क़बूल लिया है लेकिन पूरे मामले में सोचने वाली बात ये है कि अंधविश्वास और जादू टोने की भ्रांतियाँ और कब तक समाज में फैली रहेंगी और कब तक केवल किसी के शक करने मात्र से किसी की हत्या की जाएगी l

टिप्पणियाँ