समिति की आय व्यय संबंधी बैठक संपन्न


राजिम
 आज दिनांक 31 मार्च 2024 दिन रविवार को साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की आवश्यक बैठक दोपहर 1:00 बजे छात्रावास परिसर में रखी गई। जिसमें राजिम कुंभ मेला 2024 में मांघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक 14 दिनों तक विशाल भंडारा का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू के मार्गदर्शन में किया गया। राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा की आय व्यय की जानकारी समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने पढ़कर सुनाया एवं जानकारी दी। भोग भंडारा में साहू समाज के साथ-साथ सर्व समाज का सहयोग रहा। भोग भंडारा में दान पत्र से प्राप्त नगद राशि 373439 रुपया तथा ऑनलाइन माध्यम से 195000 कुल योग 568439रुपये ।आयोजन में कुल व्यय 592980 रुपये इस प्रकार कुल आय 568439 रुपए हुआ तथा आयोजन में कुल व्यय 592980 रुपए हुआ। 24541 रुपए अधिक व्यय हुआ जिसकी प्रतिपूर्ति साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा किया गया ।तथा बैठक कार्यवाही की प्रमाणित प्रति समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से समिति के मार्गदर्शक पं घनश्याम प्रसाद साहू कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू उपाध्यक्ष होरीलाल साहू कोषाध्यक्ष भोले साहू महासचिव लोकनाथ साहू सोहन साहू श्याम साहू महामंत्री रामकुमार साहू डॉ ओंकार साहू संगठन मंत्री तरुण साहू मीडिया प्रभारी पूरनलाल साहू किशन साहू मन्नू लाल साहू गिरिराज साहू सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे। राजिम कुंभ मेला में आयोजित राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में आय व्यय की जानकारी पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत की गई ।जिसका सभी सरहाना कर रहे हैं। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव