होली के दिन नगर वासियों को की गई रंगीन पानी की सप्लाई


नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर वासियों को जल आपूर्ति की जाती है। वहीं होली के दिन नगर पालिका द्वारा नलों में जो पानी की सप्लाई की गई वह होली के रंगों में रंगी थी। गुलाबी कलर का पानी उनकी चरो‌के नलों में आया था जिसकी शिकायत कुछ नगर वासियों ने पालिका को की है। सदर रोड में नलों में जो पानी की सप्लाई की गई उसमें पानी रंगीन था। जिसे पीने से स्वास्थ्य खराब हो सकता था। यह जरूरी नहीं है कि हर घर में आरो लगा हो। गरीब पानी को छानकर उसका उपयोग पीने व निस्तारी के लिए करते हैं।मानव जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। इसमें पालिका कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इस संबंध में नगरपालिका में शिकायत पर करने पर कहा गया कि अभी जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। ऐसा शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया। शुद्ध पेयजल का अधिकार नागरिकों को है। अगर उसे ही दूषित पानी की सप्लाई की जाए तो उसके स्वास्थ्य के साथ सरासर खिलवाड़ है उसके मौलिक अधिकारों का हनन है। ऐसे लापरवाह व गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव