नगर सहित क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रहा है



रिपोर्ट नागेंद्र निषाद 
गोबरा नवापारा, कई महीनों से शराब का अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है. जि़म्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं. आलम यह है कि शराब की खेप घरों में रखकर ज्यादा दामों में बेचा जा रहा हैं. जिससे युवा नशे की चपेट में आ रहे है. बावजूद इसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों आंख मूंदे बैठी हुई है. जिसकी वजह से धडल्ले से अवैध तरीके से शराब की बिक्री चल रही है और यह काला कारोबार धीरे धीरे बड़ा रूप लेने की ओर बढ़ रहा है. आपको बता दें कि गोबरा नवापारा नगर के विभिन्न वार्डों व मुख्य मार्गों सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों पारागांव, कुर्रा, परसदा, दुलना, जैसे गांवों में माफिया ये काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं, वहीं एक ओर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आते ही अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू की गई थी लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे प्रशासनिक सुस्ती देखा जा रहा है इससे कहीं ना कहीं प्रशासन की इस प्रकार की उदासीनता से सरकार की छवि धूमिल हो सकता है l एक ओर बीजेपी जब विपक्ष में थी तब अवैध शराब के कारोबार को लेकर कांग्रेस को घेरती लेकिन अब अब बीजेपी सरकार आने के बाद भी अब भी वहीं अवैध शराब, गांजा का धंधा बदस्तूर जारी है l
वही इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारी स्वर्णाकर से बात की गई तो फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा l
वही इस संबंध में थाना प्रभारी गोबरा नवापारा आशीष सिंह राजपूत से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जैसे जैसे जानकारी मिलते जाएगा कार्यवाही निरंतर किया जाएगा l

टिप्पणियाँ