होटल में मिला युवती का लाश, पुलिस कर रही है पुरे मामले की जाँच
महिला मित्र के साथ होटल मे ठहरी हुई थी मृतका...
राजधानी रायपुर के गंज थाने के नहरपारा स्थित रिलेक्स इन होटल में बिहार की रहने वाली एक युवती की देर शाम लाश मिली है। युवती की मौत कैसे हुई इस बात का पता नहीं चल पाया है। लाश मिलने के बाद मौक़े पर पहुंची गंज पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पायेगा।
राजधानी रायपुर के गंज इलाके के एक होटल में युवती की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला है। युवती बिहार की रहने वाली थी। अपनी सहेली के साथ 8 मार्च को होटल में ठहरी थी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। झूले लाल चौक के होटल रिलेक्स इन में बिहार के नालंदा निवासी जोया खातून अपनी एक सहेली के साथ 8 मार्च को रुकी थी। सोमवार को उसकी सहेली वापस चली गई। इसके बाद देर तक कमरा बंद था। होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने कमरे की खिड़की से भीतर झांका, तो युवती मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
वहींं पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवती की मौत हो चुकी थी। उसके मुंह से खून निकला था। कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिला है। इसके अलावा शराब पीने दो से ज्यादा कांच के गिलास मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के पहले कई लोग वहां बैठकर आपस में शराब पिए होंगे। फिलहाल पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। मृतका के परिजनों को बिहार से बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें