40 पौवा मात्रा 7लीटर 200 मिली लीटर शराब के साथ आरोपी रोहित बया गिरफ्तार


गोबरा नवापारा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 11 04.2024 को थाना गोबरा नवापारा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत छाटा रोड सोनकर पेट्रोल पंप के सामने ग्राम नवागांव थाना राखी का रहने वाला रोहित बया पिता स्वर्गीय रामविशाल अपने पास शराब रखा हुआ है जो शराब को सफेद रंग के बोरी मे रखा हुआ है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गोबरा नवापारा को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सुचना मे बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी रोहित बया पिता स्व रामविशाल बया उम्र 49 साल निवासी नवागांव थाना राखी रायपुर छ0ग0 के पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर थैला में 40 पौवा शोले देशी मशाला शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी रोहित बया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40पौवा देशी मदिरा शराब 7लीटर 200 मिली लीटर किमती 4400/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 188/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव