अवैध रेत खदानों पर प्रशासनिक कार्रवाई, 6 चैन माउंटेन मशीन किया गया सील
गोबरा नवापारा, रेत माफिया माफियाओं के द्वारा कई महीनो से महानदी की सीना छलनी करने का कारोबार चल रहा था रेत माफिया बेखौफ तरीके से पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाते एवं शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बिना किसी भय के अवैध रेत उत्खनन का कार्य एवं ओवर लोडिंग रेत परिवहन का कार्य किया जा रहा था आज गरियाबंद जिला और रायपुर जिले के खनिज विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने गरियाबंद जिले के परसदा जोशी और रायपुर जिले के चंपारन महानदी तट पर अवैध खनन स्थल पर जाकर कुल 6 चैन माउंटेन मशीन को नदी में ही जप्त कर सील किया गया है l
आखिर प्रशासन को अवैध रेत खदानों पर कार्यवाही करने के साथ साथ भरे ओवर लोडिंग हाईवा जो की बिना पीट पास के परिवहन कर रहे हैं उन पर कार्यवाही करे तो रेत खनन का करोबार खत्म हो जाएगा देखना होगा कि आखिर कब तक माफियाओं के इस करतूत पर कब तक लगा पाते हैं ये देखने वाली बात होगी l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें