पालिका के नवपदस्थ सीएमओ सफाई व राजस्व के प्रति संवेदनशील


नवापारा राजिम। गोबरा नवापारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा स्वयं खड़े होकर अपनी पूरी नगर पालिका की टीम व सफाई कर्मियों के साथ नालियों की सफाई करवा रहे हैं। नगर में स्वच्छता एवं राजस्व के प्रति वे काफी संवेदनशील है। नगर में सफाई व्यवस्था व राजस्व बसूली को बढ़ाने मकानों का रैंडम चेक करने के साथ ही नलो के पाइप लाईन को भी चेक किया गया। अवकाश के दिन भी पालिका सीएमओ की सक्रियता लोगों में चर्चा का विषय है ।पालिका में नवपदस्थ सीएमओ की सोच है कि गोबरा नवापारा क्षेत्र साफ सुथरा नजर आए। नालियों सड़को व गलियों में कहीं भी गंदगी दिखाई न दे । आज के इस नगर के विभिन्न वार्डों वार्ड क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 5 ,7, 9, 19 में किए गए सफाई अभियान में नगर पालिका परिषद के सीएमओ प्रदीप मिश्रा,
दिनेश यादव, संतोष पवार, डी.सी. साहू, नवीन, दिनेश, निखिल, अतिक खान, चन्द्रकांत, खेमन, एवं समस्त सफ़ाई स्टॉफ मौजूद थे।

टिप्पणियाँ