पालिका सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने किया वाचनालय का औचक निरीक्षण



नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा संचालित नगर के एक मात्र स्व.भीखमचंद बोथरा  वाचनालय का नगर पालिका के सीएमओ प्रदीप मिश्रा द्वारा गत दिनों अवकाश के दिन औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाचनालय की वर्तमान स्थिति के बारे में लाइब्रेरियन अनंत पुराणिक से जानकारी ली। सीएमओ श्री मिश्रा ने वाचनालय के पाठकों के लिए पुस्तकों का व्यवस्थित ढंग से रखरखाव  के साथ ही उसकी उपलब्धता व  साहित्यिक किताबों का क्रय करने तथा वाचनालय स्थित गार्डन की साफ-सफाई की ओर विशेष रूप से ध्यान देने का दिशा निर्देश दिया।इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी रोशन साहू, वाचनालय के नियमित पाठक डॉ. आशीष दीवान, राजा शर्मा, पुरुषोत्तम कंंसारी ,बडू सोनी, ईश्वर कंंसारी,रामाधार कहार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव