रामनवमी पर हुआ श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन


नवापारा राजिम। नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री दक्षिणमुखी संकट मोचन सुंदरकांड ,मंदिर समिति एवं शिव शक्ति महिला समिति सरकारी अस्पताल के सामने के संयुक्त तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम नवमी के पावन अवसर पर लोक-मंगल एवं जनकल्याण से अनु प्रमाणित भारतीय संस्कृति के गौरवमयी जीवन दर्शन की अनुपम कृति श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का एक दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा अखंड पाठ के साथ ही भगवान राम के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात हवन ,पूजन वआरती संपन्न हुई। नौ कन्या भोज के पश्चात भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के द्रोण सिंह ठाकुर,शालू अशानी,मनोज सचदेव,डमरू देवांगन,संतु साहू,ममता शर्मा, लेखनी साहू वेणू प्रजापति, प्राची सिंह सहित सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!