मनोहर बहू मंडल के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर चश्मा वितरण के साथ संपन्न



भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक दिवस पर आयोजन

नवापारा राजिम । शासनाधिपति भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत मनोहर बहू मंडल नवापारा के तत्वावधान में श्री अरविंदो नेत्रालय रायपुर के सहयोग से शुभम के मार्ट भवन में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समाजसेवी जयकुमार जैन एवं ज्ञानचंद बंगानी ने शुभारंभ किया। प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले शहर व अंचल के सैकड़ो लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई । कार्यक्रम में आगंतुक अतिथि के रूप में इंद्र कुमार साहू विधायक विधायक अभनपुर, शिखर चंद बाफना अध्यक्ष सकल जैन समाज , किशोर सिंघई कार्यकारी अध्यक्ष सकल जैन समाज , सुरित जैन बबलू उपाध्यक्ष दिगंबर जैन समाज, अखिलेश जैन सचिव दिगंबर जैन समाज, पंडित ऋषभचंद शास्त्री ,डॉ .अनुज जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में श्री अरविंदो नेत्रालय के एम डी डॉ. आनंद सक्सेना विशेष रूप से पधारे । डॉ. सक्सेना को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर प्रज्ञा चंद्रवंशी, डॉक्टर शिवानी शर्मा, पायल साहू, मुकुल प्रधान, विक्रम गिरधर, विभव नाथ पांडे, जय ललिता मानिकपुरी, राखी गोस्वामी, रोशनी भू आर्य, मनीषा नाग, गणेश यादव, महेंद्र साहू, मोहन साहू, चंदू साहू रायपुर से पधारे थे ।मनोहर बहू मंडल परिवार की ओर से श्रीमती मोनिका पारख, श्रीमती ज्योति बंगानी, श्रीमती राजकुमारी चौरडिया, श्रीमती पुष्पा बोथरा, श्रीमती ललिता दुग्गड, श्रीमती शशि गोलछा, श्रीमती संगीता पारख, श्रीमती आभा बंगानी, श्रीमती नीतू राय सोनी, श्रीमती नीतू पारख, श्रीमती मंजू राय सोनी, श्रीमती कविता पारख, श्रीमती रेखा पारख, श्रीमती मोनिका पारख, श्रीमती कविता बंगानी, श्रीमती सोनाली बंगानी, श्रीमती जय श्री पारख, श्रीमती कविता झाबक ने तन मन से शिविर को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान किया । मंडल के सफल आयोजन के लिए डॉक्टर राजेंद्र गदिया, डॉक्टर अनुज जैन, डॉक्टर सिद्धार्थ डागा, डॉक्टर गायत्री डागा, डॉक्टर अदिति बंगानी, डॉक्टर युक्ति कोचर, डॉक्टर गरिमा भंडारी, डॉक्टर हर्षित कांकरिया, डॉक्टर श्रेया सिंघई, डॉक्टर प्रज्ञेश जैन, डॉक्टर प्रियल टाटिया, डॉक्टर ऊर्जा टाटिया आदि ने बधाई दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव