24 घंटे पूर्व हुए निर्माण कार्य में नहीं हुआ तराई, ठेकेदार की मनमानी


गोबरा नवापारा, लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा ग्राम कुर्रा से लेकर महानदी पुल तक फोर लेन निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि अब तक पूर्ण नहीं किया गया है आपको बता दें कि निर्माणाधीन सड़क के किनारे और नाली के बीच में इन दिनों सीमेंट की कंक्रीट से डलाई कार्य किया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता देख कर लगाया जा सकता है वहीं डलाई करने के बाद पानी भी डाला नहीं जा रहा है जिससे इस निर्माण कार्य का पोल खुलता दिख रहा है जबकि किसी भी कंक्रीट निर्माण कार्य करने के बाद पानी डालना आवश्यक होता है ठेकेदार द्वारा करोड़ो रुपए के इस निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की अनियमितताएं दिखाई क्यों नहीं दे रहा यह समझ से परे है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव