महानदी में रेत की चोरी कर रहें हैं रेत चोर, कार्यवाई करने में फूले अधिकारियों के हाथ पांव


नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं पर इसका कितना कड़ाई से पालन हो रहा है ये बात क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत खदान से स्पष्ट दिखाई दे रहा है I 
रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन रात महानदी का सीना छलनी कर अवैध रूप से काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं l लखना, चंपारण, ठीला, सेमरा, में शासन की नियमों की धज्जियां उड़ाते और पर्यावरणीय नियमों को ताक में रखकर निजी स्वार्थ के लिए मोटी कमाई करने को लेकर माफिया महानदी को तहस नहस करने में लगे हुए हैं l शासन को हो रहा है करोड़ो रुपए का नुकसान अवैध खदान में बीना किसी रायल्टी के होने से शासन को इसका नुकसान पहुंचता है l 
एक तरफ वही पड़ोसी ज़िला गरियाबंद में रेत माफियाओं के द्वारा पत्रकार से मारपीट की घटना के बाद खनिज विभाग एक्शन मोड़ पर आकर अवैध खदान वाले मार्ग पर 25 फिट दिवाल बना दिया गया है जिससे माफिया पस्त हो चुके हैं l
लखना, चंपारण, ठीला, सेमरा में चल रहे अवैध रेत खनन को लेकर खनिज विभाग के गोलघाटे से संपर्क करने पर उन्होने बताया कि टीम अभी उधर ही है दिखवा लेता हूं बात करके l वहीं इस सम्बन्ध में अभनपुर एसडीएम से बात की गई है उन्होने बताया कि ठीक है दिखवाता हू l
वही इस अवैध कारोबार से ग्रामीण भी त्रस्त हो चुके हैं संबंधित विभाग के कार्यवाही से अस्तुंष्ट होने के कारण अवैध रेत खनन को रोक लगाने के लिए ग्रामीण एकजुट होकर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने के लिए जाने वाले हैं l

टिप्पणियाँ