बिना भगवान भरोसे चल रहा है आरोग्य मन्दिर, स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल
गोबरा नवापारा, सरकारी अस्पतालों में हर तरह की सुविधा देने का दावा सरकार करती है। स्वास्थ्य विभाग भी मरीजों का हमदर्द बनते नहीं थकता पर नगर के दो अस्पताल इस तरह के दावों की पोल खोल देते हैं। ऐसी ही है आयुष्मान आरोग्य मन्दिर हमर क्लीनिक की बदहाली की कहानी। हद तो यह है कि कई दिनों से अस्पताल बिना डॉक्टर के ही चल रहा है। ऐसे में मरीजों को कितनी राहत मिलेगी आसानी से समझा जा सकता है।
आपको बता दें कि गोबरा नवापारा में स्थानों पर पूर्वातीय कांग्रेस शासन की महत्वाकांक्षी योजना द्वारा संचालित हमर क्लीनिक की शुरुआत नगर के दो वार्ड क्रमांक 4 और 9 में हुई थी लेकिन शासन बदलने के बाद इस को आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के रुप में संचालित है l दुर्भाग्य की बात है कि लोगों के स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए खोला गया यह अस्पताल का पोल खुलता नजर आ रहा है विगत कई दिनों से बिना डॉक्टर के चल रहा हैं, वार्ड क्रमांक 9 में स्थित अस्पताल कई दिनों से शाम के समय में बंद रहता है जबकि सुबह शाम दोनो समय खुलने का प्रावधान है l
वार्ड क्रमांक 9 आस पास के रहवासियों ने बताया कि शाम के वक्त कई महीनों से अस्पताल बंद ही रहता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है l
वहीं इस मामले को लेकर अभनपुर बीएमओ से बात की गई हैं उन्होने बताया कि वहा के डॉक्टर आवेदन देकर छुट्टी पर कई दिनों से चले गए हैं इस संबंध में अपने उच्च कार्यालय को अवगत करा दिया हू, इस वजह से समस्या आ रही है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें