वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. शर्मा एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी श्री अशोक साहू का सेवानिवृत्त क्रार्यकम


नवापारा नगर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. शर्मा एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी श्री अशोक साहू का सेवा निवृत्त क्रार्यकम दिनांक 31.05.2024 को संस्था के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा सस्म्मान विदाई दिया गया। क्रार्यक्रम की शुरूवात पं. पदुम महाराज के मन्नोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वल कर डॉ. ए.के. शर्मा श्री अशोक साहू, डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. श्रृंगी कश्यप, श्याम किशोर शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू के द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री साहू द्वारा दोनो सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी को साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री साहू ने डॉ. शर्मा के द्वारा संस्था के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन दी शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को डॉ. श्रृंगी कश्यप, डॉ. प्रज्ञा बिलोने, डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. आयुष शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा यशोदा देवांगन, श्री एस.पी. देवांगन, श्री एल.पी. तारक, श्री मुकेश कुमार साहू, श्रीमती लता यदु, यशवंत सिन्हा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री नितेश कुंभकार, एफ.आर. साहू, एम.एस.पाल, एस.आर. देवानाथ, मीरा मन्ना, महेन्द्र साहू, चित्रलेखा वर्मा, दीपक गुप्ता, गिरधारी ध्रुव, देवकी साहू, पुनरवसु मढ़रिया, लोकेश पारकर, तुलेश्वरी साहू, मनीषा वर्मा, चमेली सिंह, टिकेश्वरी बघेल, खशबूरानी साहू, डिपम्ल विनायक, प्रियंका साहू, रेणुका साहू, संतोषी बंजारे, प्रमिला साहू, सविता सरकार, लता साहू, प्रदीप यादव, लोक कल्याणी साहू, सरोजनी पटेल, कुंवर सिंह ध्रुव, सत्यानंद साहू, कुलदीपक चन्द्राकर, महेन्द्र दीवान, संदीप साहू, रवि, चांदनी, चित्ररेखा, गायत्री, बिमला, पियूष, कमल बघेल आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम किशोर शर्मा, बिसेसर हिरवानी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार श्री रामअवतार यदु के द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव